अगर आपको यूट्यूब पर वाइन्स वीडियो देखना पसंद हैं तो आपने आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani Biography)का नाम तो जरूर ही सुना होगा। आशीष भारत के मशहूर youtubers में से एक हैं। आज हम इसी मशहूर Youtuber आशीष चंचलानी के बारे में जानने वाले हैं।
आशीष चंचलानी का जीवन परिचय : आशीष चंचलानी का जन्म 8 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हुआ था. उनके पिता अनिल चंचलानी अशोक-अनिल मल्टीप्लेक्स के मालिक हैं. उनकी मां दीपा चंचलानी अशोक-अनिल मल्टीप्लेक्स में वित्तीय विश्लेषक हैं. उनकी बहन मुस्कान चंचलानी एक YouTuber है. आशीष को बचपन से ही अभिनय का शौक था. उनके पिता के पास सिंगल स्क्रीन थिएटर था और इसलिए, वह बॉलीवुड फिल्में देखते हुए बड़े हुए।
शिक्षा : आशीष ने अपना कॉलेज नवी मुंबई के दत्ता मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पूरा किया। वह सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक है। आशीष ने बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो मुंबई, भारत से एक्टिंग का कोर्स भी किया है।
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए दत्ता मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नवी मुंबई में दाखिला लिया था. लेकिन उन्होंने अपनी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. इसके अलावा उन्होंने अपने अभिनय कौशल को निखारने के लिए बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो, मुंबई में भी दाखिला लिया था।
करियर : उन्होंने साल 2014 में अपना खुद का YouTube चैनल, आशीष चंचलानी वाइन शुरू किया था. एक YouTuber बनने से पहले, आशीष विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो साझा करते थे।
उनके YouTube चैनल ने वर्ष 2018 के अंत तक 8.7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स गेन कर लिए थे. शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने आशीष चंचलानी के साथ अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए सहयोग किया है।
आज आशीष के यूट्यूब चैनल पर 28.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
विवाद : आशीष चंचलानी विवादों में आए क्योंकि एक बार उन्होंने कहा था कि एमएस धोनी एक ओवररेटेड क्रिकेटर हैं, बाद में एमएस धोनी के प्रशंसक ट्रोल करने लगे।
चूंकि वह उस समय सिर्फ 18 वर्ष का था,आशीष चंचलानी ने कहा कि वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त परिपक्व नहीं था, उन्होंने इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि धोनी एक विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं, उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत सारी ट्राफियां जीती हैं।
वह तब विवादों में आए जब उन्होंने बाल श्रम और सीएए और एनआरसी के विरोध में अपने विचार व्यक्त किए।
आशीष सर्वश्रेष्ठ डिजिटल प्रभावक के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने के बाद सुर्खियों में आए।
पुरस्कार :
2018 में, आशीष ने प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीता।
2017 में उन्हें गोल्डन प्ले बटन मिला।
चंचलानी को 2019 में सर्वश्रेष्ठ हास्य प्रभावशाली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2019 में आशीष को यूट्यूब डायमंड बटन मिला।
आशीष चंचलानी की नेटवर्थ :
एक सोर्स के मुताबिक आशीष चंचलानी की नेट वर्थ लघभग 4-5 मिलियन डॉलर है यानी लगभग 30-37 crore रुपये |
आशीष चंचलानी के कुछ कम ज्ञात तथ्य :
० आशीष चंचलानी को 2021 में इंडियन टेलीविज़न अकादमी के द्वारा बेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का अवार्ड दिया गया।
० आशीष को वर्ल्ड ब्लॉगर अवार्ड समारोह में बेस्ट कॉमेडी इन्फ्लुएंसर का अवार्ड दिया गया. यह उनका पहला इंटरनेशनल अवार्ड था।
० आशीष ‘क्लास ऑफ़ 2017’ वेब सीरीज में दिखाई दिए थे।
० आशीष चंचलानी हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बहुत एक्टिव है उनके इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन (2021) से ज्यादा फॉलोवर है।
० आशीष को जानवरो से बहुत लगाव है उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है।
डिजिटल कंटेन्ट क्रिएटर आशीष चंचलानी के पास आज यूट्यूब पर 27.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। साल 2018 में आशीष ने फिल्म गोल्ड की रिलीज़ के साथ अपने सबसे पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार के साथ भी कोलैब किया था। एक अन्य प्रोजेक्ट में आशीष को रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के प्रचार के लिए भी आमंत्रित किया गया था। आशीष मार्वल के बड़े प्रशंसक हैं और वे लॉस एंजिल्स में एवेंजर्स: एंडगेम के रेड कार्पेट प्रीमियर में भी हिस्सा ले चुके हैं।